फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भूमि विवाद में चटकी लाठियां, पांच जख्मी

भूमि विवाद में चटकी लाठियां, पांच जख्मी

Fri, 26 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में चटकी लाठियां, पांच जख्मी

विज्ञापन
धीना। थाना अंतर्गत डैना गांव में भूमि विवाद में बुधवार की देर रात दो पक्षों में लाठियां चटकी। इसमें एक पक्ष से दो महिलाओं सहित पांच लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में कराया।

डैना गांव के राजभर बस्ती के सामने खलिहान की भूमि है। इस पर एक पक्ष बांस का बेड़ा लगा रहा था। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। लाठी डंडे से हुई मारपीट में एक पक्ष के रामकृत राजभर (60), रामअवध (48), रामवृक्ष (62), सावित्री देवी (58) और कुमारी देवी (58) घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस ने सभी को बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed