{"_id":"5b75dde842c792380519c1b7","slug":"161534451176-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाते समये किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में नहाते समये किशोर की डूबने से मौत
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रामनगर स्थित गंगा नदी में दोस्तों संग नहाने के दौरान बुधवार की दोपहर अंकित कुमार मिश्रा (16) की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे बाद किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गयर । पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम हाउस में किसी भी कर्मचारी के नहीं रहने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका ।गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मिले शव का दाह संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया।
मुगलसराय कोतवाली के चतुर्भुपुर निवासी हरे कृष्ण मिश्रा अपनी पत्नी पूनम देवी, पिता श्री श्याम मिश्र, माता कुसुम देवी अपने अन्य भाईयों के साथ रहते है। इनके तीन पुत्र थे। इसमें सबसे बड़ा पुत्र अंकित कुमार मिश्रा (16) नगर पालिका इंटर कालेज में इंटर कार्मस का छात्र था वहीं दूसरे नंबर का पुत्र अनुपम मिश्र नौवीं का छात्र है और तीसरा पुत्र अनुराग मिश्र छह वर्ष का है। परिवार वालों के अनुसार बुधवार को सुबह ग्यारह बजे अंकित घर से अपने चाचा की बाइक लेकर कोचिंग गया हुआ था। बताया कि दिन में करीब एक बजे उसके दोस्तों ने फोन करके बताया कि वे लोग रामनगर स्थित गंगा नदी में नहाने आए हुए थे और अंकित नहाते समय नदी में डूब गया है और उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा है। घटना की सूचना मिलने परिवार वालों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में सभी लोग रामनगर गंगा नदी के तट पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर को बुलवा कर अंकित की नदी में तलाश शुरू की। लगभग तीन घंटे के बाद गोताखोरों ने अंकित का शव नदी से बाहर निकाला। पुत्र के शव देखते ही वहां मौजूद परिवार वालों में रोने चिल्लाने लगे। पुलिस शव लेकर अपने थाने ले आई और आवश्यक कार्रवाई के बाद को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू स्थित पोस्मार्टम हाउस भेज दिया।
पांच दिन बाद मिला महिला का शव
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआघाट स्थित पक्के पुल से दो बच्चों के साथ एक महिला नदी में कूद गई थी । पांचवे दिन गुरुवार को गोताखोरों की टीम ने महिला का शव बलुआ पंप कैनाल से बरामद किया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई और आवश्यक कार्रवाई के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को घटी इस घटना में महिला की पुत्री आयूषी का शव बरामद कर लिया था। जबकि महिला पूजा व उसके बेटे की शव की तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार महिला के पुत्र सत्यम की खोज जारी है। (ब्यूरो)