{"_id":"5abfe2b04f1c1bcd618b4cae","slug":"161522524848-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज न किए जाने से नाराज होकर थाने का किया घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमा दर्ज न किए जाने से नाराज होकर थाने का किया घेराव
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चहनियां। मुफ्त मछली न देने पर सोनबरसा गांव के मल्लाह बस्ती के दो युवकों की गांव के ही युवकों ने एक माह पहले मारपीट कर जख्मी कर दिया था। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे नाराज होकर गांव के लोगों ने घायल युवक को साथ लेकर थाने का घेराव किया। पुलिस ने आंदोलनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और घायल को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा।
ग्रामीणों का आरोप है कि सोनबरसा गाव निवासी अशोक निषाद (38) और जितेन्द्र निषाद (25) पिछले माह 21 फरवरी को आधी रात के वक्त मछली मारकर सैदपुर से टांडाकला घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच महमदपुर गांव के युवक ने दोनों केे बुलाया और मछली मांगने लगे। मछली न देने पर अन्य युवकों के साथ दोनों की पिटाई कर दी। परिवार के लोग घायल को लेकर मारुफपुर चौकी ले गए लेकिन वहां मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। घायल युवक की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। इसको देखते हुए शनिवार को घायल युवकों को साथ लेकर ग्रामीण थाने पर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। घेराव करने वालों में अनिल निषाद, डॉ. दीपक निषाद, तेजबहादुर निषाद, सीताराम निषाद, शंकर निषाद, विजयी निषाद, रिंकी निषाद, मंगला निषाद, सुनीता निषाद, नंदिनी निषाद, मंजू निषाद, जानकी, धर्मशीला शामिल रहे।