फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पंद्रह लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पंद्रह लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने शनिवार को सोगाई मोड़ के पास से एक ट्रक से 15 लाख की अवैध शराब बरामद की। तस्तकरों ने शराब को आम की बोरियों के बीच छिपाकर रखा था। इस दौरान दो तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तस्कर बीयर व शराब की खेप बेचने के लिए बिहार ले जाने की फिराक में थे। पुलिस की जांच पड़ताल में ट्रक का नंबर प्लेट भी फर्जी था। एसपी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया।

बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को सैयदराजा एसओ एसपी सिंह ने हमराहियों संग सोगाई मोड़ पर वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक आता दिखा। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, तो 160 पेटी बीयर और 73 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब की पेटियों को तिरपाल से ढककर उपर से आम से भरी बोरियों को रखा गया था। ताकि किसी को पता न चल सके। बताया कि पुलिस ने मौके से बिहार के आरा निवासी चंदन कुमार व मुजफ्फरपुर निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान तस्करों ने पुलिस को बताया कि पिछले काफी दिनों से शराब की तस्करी में लिप्त हैं। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब की खेप बिहार ले जाकर बेचते हैं। इसके बदले उन्हें अच्छी-खासी कीमत मिलती है। पुलिस टीम में आनंदीदीन, आलोक कुमार, शैलेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, लक्ष्मी प्रकाश उपाध्याय, अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, बृजेंद्र सिंह, रामसूरत चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed