फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में अधेड़ घायल

ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में अधेड़ घायल

Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में अधेड़ घायल

विज्ञापन

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर शनिवार की सुबह फगुईयां गांव के पास ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार वृद्घ गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में आप पास के लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के धुरीकोट निवासी दिलीप सिंह (55) पेश से बीमा एजेंट हैं। शनिवार को फगुइयां गांव में किसी उपभोक्ता के यहां गए हुए थे। बाइक से वापस लौटते समय गांव के पास चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वे हेलमेट पहने थे नहीं तो गंभीर चोटें आईं होतीं। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की परिजनों को दी जानकारी होते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच उपचार में जुट गए। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed