फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को नाबालिक से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
कोतवाली के एक गांव निवासी की एक महिला को कुत्ते ने काट लिया था। जिसके उपचार के लिए वह अपने पति के साथ वाराणसी के एक हास्पिटल में गई थी। घर में उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। यह देख पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस गया। वह किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा और दुष्कर्म का भी प्रयास किया। लेकिन किशोरी के शोरगुल करने पर युवक उसे धमकी देते हुए फरार हो गया। हास्पिटल से लौटने पर किशोरी ने अपने मां पिता को आपबीती सुनाई। जिसपर शनिवार को लोग कोतवाली पहुंचे और उक्त युवक के खिलाफ पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। वहीं आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन


एक किशोरी के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। त्रिपुरारी पांडेय, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed