फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एसपी पर नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

एसपी पर नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 06 Jun 2019 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
एसपी पर नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन

चंदौली। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के आदेश के बाद पांच दिन बाद भी सदर कोतवाल एसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किए है। बता दें निशांत बानो ने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा निवासी वसीम अहमद के खिलाफ परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया था। पीड़िता ने विपक्षी से भरण-पोषण की मांग की थी। न्यायालय ने एसपी को मामले की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। लेकिन कोर्ट में पुलिस की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य को सही नहीं पाया गया। परिवार न्यायाधीश रमेश यादव ने शनिवार को मामले की सुनवाई के दौरान एसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश सदर कोतवाल को दिया था। उन्होंने एसपी के वेतन से दो हजार रुपये की कटौती कर पीड़िता को भरण-पोषण के लिए देने को भी आदेशित किया। आदेश के पांच दिन बाद भी कोतवाली में एसपी के खिलाफ कोई मामला पंजीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed