फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चोरों ने एक ही रात दो घरों पर बोला धावा, उड़ाए जेवर व नगदी

चोरों ने एक ही रात दो घरों पर बोला धावा, उड़ाए जेवर व नगदी

Sun, 02 Jun 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने एक ही रात दो घरों पर बोला धावा, उड़ाए जेवर व नगदी

विज्ञापन
सकलडीहा। हौसला बुलंद चोरों ने शुक्रवार की देर रात धरहरा गांव में दो घरों पर धावा बोलकर लाखों के जेवर और नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ितों की तहरीर पर जांच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव के शिवानंद पांडेय पीडब्लूडी के ठेकेदार हैं। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद पत्नी अनिता पांडेय, पुत्र गौरव व पुत्री दुर्गा पांडेय के साथ छत पर सोने चले गए। रात के किसी समय चोर दरवाजे की सिटकनी तोड़कर अंदर घुस गए। चोर दो कमरों से 15 सौ नगदी और तीन चार लाख रुपये के गहने चुराकर भाग निकले। इसके बाद चोर समीप में सेना के जवान बृजेश द्विवेदी के घर में छत के रास्ते घुसकर 72 हजार नगदी सहित एक लाख से अधिक के आभूषण चुरा लिए। शनिवार की सुबह परिजनों की नींद खुली तो घर में बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट आई। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि लगातार हो रही चोरियों पर शीघ्र विराम लगाया जाएगा। पुलिस की गश्त पहले से बढ़ा दी गयी है।
विज्ञापन

इनसेट-
कई चोरियों का नहीं हो सका है खुलासा
सकलडीहा। क्षेत्र में बीते दिनों हुई अनेक चोरियों का खुलासा कर पाने में पुलिस नाकाम साबित हुई है। ग्रामीणों ने चेताया कि शीघ्र चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed