फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सास-ससुर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सास-ससुर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Jun 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
सास-ससुर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

कंदवा। क्षेत्र के असना गांव की एक विवाहिता ने शुक्रवार को स्थानीय थाने में पति, सास व ससुर पर मार पीटकर घर से भगा दिए जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस विवाहिता का मेडिकल मुआयना कराने के बाद उसकी तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

विवाहिता पूनम (22) ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात उसके पति, सास व ससुर ने उसे मार पीटकर घर से निकाल दिया। काफी अनुनय-विनय के बाद भी जब ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर में वापस नहीं बुलाया तो थक हार कर पति, सास व ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मथुरापुर गांव निवासी श्याम नारायन बिंद की पुत्री पूनम की शादी करीब 15 माह पूर्व असना गांव निवासी सुभाष बिंद के पुत्र प्रमोद के साथ हुई थी। श्याम नारायन के अनुसार उसने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। बावजूद इसके शादी के बाद से ही पति, सास व ससुर उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे हैं। प्रताड़ना की वजह से ही पूनम कई माह से मायके में रह रही थी। गुरुवार को सुलह-समझौते के बाद वह ससुराल आई थी। पूनम का आरोप है कि शुक्रवार की रात पति, ससुर व सास ने उसे मार पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। किसी तरह जान बचाकर पूनम थाने पहुंची और सास, ससुर और पति के खिलाफ मार पीट करने की तहरीर दी। सीओ प्रदीप सिंह चंदेलने कहा कि विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed