{"_id":"5ce59b9fbdec22076100bf55","slug":"155855150718-chandauli-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरातियों व बारातियों में मारपीट, खाना छोड़कर भागे बराती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घरातियों व बारातियों में मारपीट, खाना छोड़कर भागे बराती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालपुर। धीना थाना के माधोपुर गांव में मंगलवार को एक घर में आई बारात में बाहरी शरारती तत्व घुस गए और द्वारपूजा के समय महिलाओं से अभद्रता करने लगे। इस दौरान घराती व बाराती पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हो गई और करीब आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। घटना के बाद बिना भोजन किए ही बाराती वहां से भाग निकले। मारपीट में दूल्हा व उसके घर के कुछ लोग सुरक्षित बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शादी संपन्न कराई।
गांव निवासी लुटावन राम के घर दरियापुर रामगढ़ थाना बलुआ से सजीवन राम के पुत्र मनोज की बारात आई थी। शाम को डीजे व लाइट के साथ बारात लगी। इसके बाद जयमाल की रस्म के समय गांव के कुछ शरारती युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने बारात पक्ष की महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। बारात पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो वे झगड़ा करने पर उतारू हो गए। इसके कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी जिसमें आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। घायल बारातियों में सुशील (23), बबलू (18), केदार (35), सोहन (40) व किशोर (36) सहित अन्य शामिल हैं। मारपीट के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और बाराती बिना भोजन किए वहां से भाग निकले। घरातियों की सूचना पर पहुंचे धीना थानाध्यक्ष ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शादी करवाई। साथ ही दुल्हन को विदा भी करवाया। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।