फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: मेट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती कर 7.26 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
gbd
गाजियाबाद। मेट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती करके एक युवक को शादी का झांसा देकर साइबर ठगों ने 7.26 लाख रुपये ठग लिए। शातिर ने रोज बातचीत कर युवक का विश्वास जीता और फिर अलग-अलग परेशानी बताकर कई बार में रुपये ले लिए। रुपये जल्द वापस करने का आश्वासन देकर काफी समय तक झांसे में रखा। इसके बाद संपर्क खत्म कर दिया। ठगी का एहसास होने पर संजयनगर सेक्टर-23 निवासी युवक ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि संजयनगर सेक्टर-23 निवासी अमित सक्सेना के मुताबिक एक मेट्रिमोनी साइट पर उन्हें शीतल शर्मा नाम की प्रोफाइल दिखाई दी। उसमें रुचि दिखाने पर युवती ने उन्हें मैसेज किया और बातचीत शुरू हुई। कुछ दिनों तक दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद युवती ने अलग-अलग परेशानी बताकर आठ अगस्त 2025 से 16 अक्तूबर 2025 तक कई बार में उनसे 7.26 लाख रुपये ले लिए। उसने रुपये जल्द वापस करने की बात कही।
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं मिले तो अमित उसे तलाशने उसके बताए पते हरियाणा के हिसार स्थित मॉडल टाउन गए, लेकिन वह वहां नहीं मिली। पता फर्जी निकला। इसके बाद उन्हें ठगी का शक हुआ। एडीसीपी क्राइम ने बताया कि मामले में सात अक्तूबर को केस दर्ज कर लिया गया है। शातिर की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। रकम फ्रीज कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed