{"_id":"5c1fd6f8bdec2256ca01dd54","slug":"151545590520-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने कसा अधीनस्थों की नकेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने कसा अधीनस्थों की नकेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए रविवार को पुलिस लाइन में एसपी ने अधीनस्थों के साथ बैठ की। इस दौरान उन्होंने जाम वाले जगहों ट्रैफिक कंट्रोल नहीं करने पर नाराजगी जताई और यातायात प्रभारी राजकुमार सिंह को कड़ी हिदायत दी और थाना क्षेत्रों में पुलिस के रात्रि के गश्त करने का निर्देश दिया। एसपी रविवार को अपने कार्यालय में अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे।
एसपी ने कोर्ट के आदेशों और आनलाइन शिकयतों का जांच करके त्वरित निस्तारण करने का निर्देश अधीनस्थों को दिया। इसके अलावा पशु तस्करी, अवैध शराब की तस्कारी रोकने के लिए कारगर कदम उठाने के लिए कहा। कहा कि सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को रात्रि गश्त करने जरूरी है। इस दौरान एएसपी देवेंद्रनाथ, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, कुंवर प्रभात सिंह, आशुुतोष ओझा, विनय तिवारी, घनश्याम मणि त्रिपाठी, संतोष राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंदौली । एपी ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए रविवार को कई उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदल दिए। उन्होने पुलिस लाइन में तैनात सत्येंद्र विक्रम सिंह को दुलहीपुर का चौकी प्रभारी, धर्मनाथ सिंह को जफरपुरवा चौकी प्रभारी का जार्च सौंपा। इसके अलावा सदर कोतवाली के कस्बा चौकी प्रभारी विपिन सिंह को स्वाट टीम, रामभजन यादव को पुलिस लाइन से कस्बा चौकी प्रभारी, अमीरुद्दीन खां को दुलहीपुर से मारुफपुर चौकी प्रभारी, मिथिलेश तिवारी को जफरपुरवां से चकिया कस्बा प्रभारी, अमित कुमार को चकिया कस्बा से महुजी चौकी प्रभारी, शिवानंद वर्मा को महुंजी से धानापुर और कुंवर मनोज सिंह को मारुफपुर से बलुआ तैनाती दी है।
विज्ञापन