फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   इलाज के दौरान विवाहिता की मौत

इलाज के दौरान विवाहिता की मौत

Tue, 07 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
इलाज के दौरान विवाहिता की  मौत

विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली के नरैना गांव में खाना बनाते समय रविवार को स्वाती प्रजापति (23) गंभीर रूप से झुलस गई थी जिसकी इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर लंका पुलिस ने परिवार वालों को पुलिस कस्टडी में लेकर सकलडीहा थाना भेज दिया। क्षेत्राधिकारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मृत विवाहिता के मायके वालों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

ग्रामीणों के अनुसार नरैना गांव के राधेश्याम प्रजापति अपने बडे़ पुत्र जयराम के साथ काम के सिलसिले में बाहर गये हुए थे। वहीं सास आशा देवी देवर शनि के साथ खेत में धान काटने के लिए गयी थीं। बडे़ बेटे की पत्नी स्वाति (23) घर पर अकेली खाना बना रही थी। अचानक आग लगने से विवाहिता की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने दौड़कर आग बुझाया। आनन फानन में परिवार वाले सीएचसी से जिला हॉस्पिटल ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया लेकिन ट्रामा सेंटर में इलाज शुरू होने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई। डाक्टरों की सूचना पर लंका पुलिस ने पति, ससुर व देवर को हिरासत में लेकर सकलडीहा कोतवाली भेज दिया। इस संबंध में सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि विवाहिता के मायका पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। पूछताछ के लिए ससुराल पक्ष के लोगों को बैठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed