फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नशे में धुत कार चालक ने ई रिक्शा में मारी टक्कर

नशे में धुत कार चालक ने ई रिक्शा में मारी टक्कर

Fri, 06 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत कार चालक ने ई रिक्शा में मारी टक्कर

विज्ञापन
मुगलसराय (ब्यूरो) । रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत यूरोपियन कालोनी में गुरुवार की दोपहर नशे में धुत एक कार चालक ने सामने से आ रहे ई रिक्शा में टक्कर मार दी । जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं को चोटें आ गई। वहीं घटना के बाद वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई भी कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि किसी घायल महिला या फिर ई रिक्शा चालक द्वारा कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। बताया कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र निवासी वीरेन्द्र कुमार प्राईवेट टैक्सी चलाता है। लोगों के अनुसार गुरुवार की दोपहर वह गाड़ी लेकर रेलवे स्टेशन से प्लांट डिपो की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मिक्सड प्राइमरी स्कूल से आगे बढ़ा की तभी उसकी कार सामने से आ रहे ई रिक्शा से टकरा गई। इससे उसमें सवार तीन महिलाएं घायल हो गई। इसके बाद वह भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और चालक को नशे में धुत देख उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed