फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सर्च आपरेशन के बाद भी नहीं मिला वनकर्मी

सर्च आपरेशन के बाद भी नहीं मिला वनकर्मी

Tue, 11 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सर्च आपरेशन के बाद भी नहीं मिला वनकर्मी

विज्ञापन
नौगढ़। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर, वाराणसी के जय मोहनी रेंज में कार्यरत वनकर्मी दूधनाथ एक सितंबर से लापता है। उसकी खोज में वन विभाग और पुलिस महकमा 10 दिनों से लगातार जंगलों में कांबिंग कर रहा है। बावजूद इसके अभी तक वनरक्षक का कोई पता नहीं चल पाया है। अर्धसैनिक बल के जवानों ने भी जंगलों में सर्च ऑपरेशन किया और बस्तियों में रहने वाले वनवासियों से भी पूछताछ की लेकिन किसी ने उसको देखे जाने की बात नहीं कही।

लापता वनकर्मी के परिवार के लोग घर से एक लाख 76 हजार रुपए ले जाने की बात कर रहे हैं। वहीं जंगल से बरामद वनकर्मी के बाइक की डिग्गी में कुछ नहीं मिला और उसके शर्ट में भी केवल सौ रुपये ही मिले हैं। जय मोहिनी कुंज के वन क्षेत्राधिकारी मोहन वर्मा ने अपने स्रोत से मधुपुर बाजार में कपड़े की दुकान पर एकसितंबर को दूधनाथ ने जींस और पैंट खरीदने का वीडियो क्लिप दुकानदार से हासिल कर पुलिस को सौंपा है। नौगढ़ थानाप्रभारी तेज बहादुर सिंह ने मुखबिरों का नेटवर्क तैयार किया है। कॉल डिटेल के आधार पर विभिन्न लोगों से पूछताछ भी की गई है। बताया कि कुछ वनवासियों ने वनरक्षक को जिंदा देखने की तस्दीक भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed