फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भाजपा की सरकार में तेजी से बढ़ रहा भ्रष्टाचार व अपराध

भाजपा की सरकार में तेजी से बढ़ रहा भ्रष्टाचार व अपराध

Sun, 10 Jun 2018 12:23 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की सरकार में तेजी से बढ़ रहा भ्रष्टाचार व अपराध

विज्ञापन
शहाबगंज। भाकपा माले की ओर से निकाली गई जन अधिकार पदयात्रा शनिवार को शहाबगंज स्थित ब्लाक मुख्यालय पर पहुंची। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है। वहीं महंगाई के बोझ तले गरीबों का दम घुट रहा है।

कामरेड अनिल पासवान ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कह कर देश और प्रदेश की सत्ता संभालने वाली भाजपा की सरकार में निर्माणाधीन पुल का बीम गिरना भ्रष्टाचार की बानगी है। गेहूं खरीद की प्रक्रिया में भी भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है। किसान औने पौने दाम पर उपज बेचने को विवश हो गए हैं। शौचालय, आवास में भी भ्रष्टाचार जारी है लेकिन इस तरफ कोई भी अधिकारी और कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहा है। भाजपा सरकार की इन्हीं कारगुजारियों को उजागर करने का कार्य भाकपा माले गांव-गांव जाकर करेगी और आमजन से इन्हें उखाड़ फेंकने की अपील करेंगे। जिला कमेटी सदस्य रामायण राम ने कहा कि चुनावी घोषणाओं में सरकार ने बहुत बड़े-बड़े वादे किए लेकिन अभी तक एक भी घोषणा पूरा करने में असमर्थ रही है। इस दौरान राम किशुन पाल, प्रहलाद मिश्रा, कतवारू बनवासी, समीना, कृष्णावती, फूला, फूलपत्ती, गोलू, लाल बरत, नारद, श्यामलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed