{"_id":"59eb9c384f1c1bf4688b6b9d","slug":"141508613176-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजवाहा में मिला पुजारी का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजवाहा में मिला पुजारी का शव, हत्या की आशंका
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के घरचित रजवाहा में चांदपुर दुर्गा मंदिर के पुजारी का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय चंदौली भेज दिया। परिवारवालों ने पुजारी की हत्या कर शव रजवाहा में फेंक देने का आरोप लगाया जबकि कोतवाली पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस इस मामले में परिवारवालों की तहरीर पर मामला दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाई पुलिस करेगी।
अलीनगर थाना के चांदपुर गांव निवासी उमराव प्रसाद के तीन पुत्रों में शशिकांत(40) दुर्गा मंदिर का पुजारी है। दीपावली की शाम को वह गांव के एक साथी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में बरठी गया हुआ था। देर रात तक पुजारी के घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लेग परेशान थे। दीपावली के सुबह शुक्रवार को घरचित राजवाहा में पुजारी की शव और उसकी बाइक देख आसपास के गांव में सनसनी फैल गयी। परिजनों ने पुजारी की हत्या कर शव को राजवाहा में फेक देने का आरोप लगाया। जबकि इस संबंध में कोतवाली प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर राजवाहे में पलट गई थी जिससे पुजारी की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।