फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बेटा वापस बुलाने के नाम पर ठगी करने वाले गए जेल

बेटा वापस बुलाने के नाम पर ठगी करने वाले गए जेल

Fri, 05 Apr 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
बेटा वापस बुलाने के नाम पर ठगी करने वाले गए जेल

विज्ञापन
शहाबगंज। पुलिस ने डूमरी गांव में बेटा वापस बुलाने के नाम पर रुपये ठगने वाले तीन लोगों को बुधवार को विशुनपुरा गांव से गिरफ़तार कलेज भेज दिया। कुछ दिन पूर्व गांव में साधु के वेश में आए दो लोगों ने छंगुरी देवी के बेटे को बुलाने के नाम पर धन ले लिया था। इसके पहले की ठग पैसे लेकर जाते पीड़ित ने पुलिस को सूचित कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरेपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शकील, टिशु उर्फ बोका जोगी और मेराज उर्फ लिम्मन निवासी ग्राम लोहारा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ साधू के वेश में गांवों में घूमते हैं। जिनके घर 12 से 15 वर्ष पहले सर्प के डंसने से बच्चे की मौत हो चुकी होती है। ऐसे घरों में पहुंच कर बच्चे को जीवित अवस्था में बुलाने का दावा करते हैं और पैसे लेकर फरार हो जाते हैं। क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी छंगुरी देवी ने थाने में तहरीर देकर शिकायत किया था कि तीन जोगी 12 वर्ष पहले सर्प दंश से मृत बच्चे को जीवित होने की बात कहते हुए वापस बुलाने की बात कहीं थी। इसके लिए साठ हजार रुपये मांगे थे। प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



पीडीडीयू नगर। मंडल रेल प्रबंधक मंडल पंकज सक्सेना ने गुरुवार को पीडीडीयू गया रेल रूट पर सोननगर से गया तक विभिन्न रेलवे स्टेशनों और यार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में तेजी जाने का संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के आला अधिकारियों के साथ डीआरएम ने ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन के निरीक्षण के क्रम में स्पेशल यान से सुबह दस बजे सोननगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने हो रहे निर्माण कार्यों हो और हाल में हुए इंटरलाकिंग सिस्टम को देखा। इसके बाद उन्होंने अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक विकास कार्यों की बारीकी से निरीक्षण किया। टीम शाम पांच बजे रफीगंज पहुंची। यहां निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी। शाम 6 बजे अधिकारियों की टीम गया रेलवे स्टेशन पहुंची। निरीक्षण के मद्देनजर गया स्टेशन पर साफ सफाई रही। मंडल के आला अधिकारियों ने ऑफिसर्स रेस्ट हाउस में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। दो दिन पूर्व इस्माइलपुर में फुट ओवर ब्रिज न होने के कारण लाइन पर करते हुए एक ही परिवार के तीन सदस्यों की 13152 डाउन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। डीआरएम ने ब्रिज का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक प्लेटफार्मों पर अधीनस्थों के साथ भर्मण कर हो रहे कार्यों की प्रगति को देखा। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से नाराजगी जताई। इसके बाद कोलकाता आगरा कैंट एक्सपेप्रेस के पैंट्री कार का निरीक्षण पैंट्री में ही बैठ मुग़लसराय के लिए रवाना हो गए।
03. ट्रेनों की लेट लतीफी से परेशानी
पीडीडीयू नगर। भले ही गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है लेकिन ट्रेनो की लेट लतीफी नहीं सुधरी है। गुरुवार को भी ट्रेन तीन से चार घंटे की देरी से स्टेशन पर आई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामाना करना पड़ा। गुरुवार को फरक्का एक्सप्रेस एक घंटे, दून एक्सप्रेस तीन घंटे, पंजाब मेल दो घंटे देरी से आई। इसी तरह अप पूर्वा एक्सप्रेस आधा घंटा की देरी से आई। ब्यूरो

04. शिविर में 31 रेलकर्मियों केे स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल के लोको मंडलीय चिकित्सालय की ओर से गया रेल रूट पर गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वरीय मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने कुल 31 रेलकर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। स्वास्थ्य विभग की टीम ने रेलकर्मियों के ब्लड प्रेसर, शूगर लेबल, बुखार, पल्स रेट आदि की जांच पड़ताल की। इस दौरान रेलकर्मियों को स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए। बीमार रेलकर्मियों को दवाएं दी। रेलकर्मियों से स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, हल्की बीमारी होने पर भी चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई। ब्यूरो
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3500
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed