{"_id":"5c40d3b2bdec22737f7320d7","slug":"131547752370-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर से चल रहे चार स्कूली वाहन सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलिया। भदोही में वैन हादसे में बच्चों केे झुलसने की घटना के चार दिन बाद जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की नींद टूटी। गुरुवार को डीएम के निर्देश पर एआरटीओ विजय प्रकाश के नेतृत्व में नेअभियान चलाकर स्कूली वाहनों की जांच की गई। इस दौरान घरेलू गैस सिलिंडर से चलाए जा रहे चार वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं, दो वैन का ओवरलोडिंग व फिटनेस के अभाव में और एक यात्री वाहन का चालान किया गया। इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों तथा निजी वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। पिछले दिनों भदोही में गैस सिलिंडर से संचालित स्कूली वैन में आग लगने की घटना के मद्देनजर कार्रवाई शुरू की गई है। एआरटीओ, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम दोपहर में इलिया, शहाबगंज, बबुरी इलाके में जांच अभियान चलाया। इस दौरान इलिया क्षेत्र में संचालित तीन स्कूलों के चार वाहनों की जांच की गई तो उनमें गैस सिलिंडर लगे हुए थे। यह देखकर अधिकारी सकते में आ गए। टीम ने सभी वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही एक ओवरलोड वैन और एक यात्री वाहन का भी फिटनेस के अभाव में चालान कर दिया गया। एआरटीओ विजय प्रकाश ने बताया कि ऐसे विद्यालयों की मान्यता की जांच के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है। यदि इन स्कूलों की मान्यता नहीं होगी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।