फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   केला लेने के चक्कर में ड्राईवर ने खोया था संतुलन

केला लेने के चक्कर में ड्राईवर ने खोया था संतुलन

Tue, 04 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
केला लेने के चक्कर में ड्राईवर ने खोया था संतुलन
चकिया। चकिया-चंदौली मार्ग पर नई बस्ती मुहल्ले के पास लेफ्ट कर्मनाशा नहर में रविवार की शाम चार बजे
विज्ञापन

मैजिक पलटने की घटना चालक के केला उठाने और चकिया-चंदौली मार्ग के खराब होने के कारण हुई। दोनों छात्राओं के शव का पुलिस ने पंचनामा के बाद रविवार की रात को ही पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।
मुहम्मदाबाद चौराहे से चंदौली के लिए चलने के समय लालमनी देवी बालिका विद्यालय के प्रबंधक ने दोनों मैजिक सवार छात्राओं एवं परिवारीजनों को खाने के लिए केला खरीदा था। केला मिलने के बाद पलटी मैजिक को चला रहे ड्राईवर को भी नई बस्ती के पास केला खाने को दिया गया। केला लेने के दौरान ड्राईवर के हाथ से केला फिसलकर सीट के पास गिर गया। उसे उठाने के लिए ड्राईवर संजय नीचे झुका उसी दौरान खराब सड़क में बने गड्ढों के कारण मैजिक का संतुलन बिगड़ गया। इससे मैजिक पलटकर लेफ्ट कर्मनाशा नहर में जा गिरी। इससे दो बच्चियों मुस्कान एवं साक्षी उर्फ सिया की मौत हो गई तथा कई बच्चियां पानी पीने के चलते बेहोश हो गई। अस्पताल में भर्ती सभी बच्चियों एवं शिक्षिकाओं को रविवार की देर शाम स्वस्थ घोषित छोड़ दिया गया। मुस्कान एवं साक्षी उर्फ सिया के शव का पंचनामा कराने के बाद कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना को लेकर दूसरे दिन भी छात्राओं में दहशत रहा।
विज्ञापन



नौगढ़। काशी वन्य जीव प्रभाग के जयमोहनी रेंज में तैनात वन रक्षक दूधनाथ (32) संदिग्ध परिस्थितियों में 31 अगस्त की रात से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी परिवार वालों को उसका पता नहीं चला है। वहीं वन रक्षक के गायब होने से विभागीय अधिकारियों में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के बट बंतरा गांव निवासी जयमोहनी रेंज में तैनात दूधनाथ 31 अगस्त को ड्यूटी खत्म होने के बाद गांव गया हुआ था। रात में वह कुछ मजूदरों के साथ मधुपुर इलाके में एटीएम से पैसे निकालने गया। एटीएम से रुपये निकाले। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। वहीं लगातार ड्यूटी से गायब होने पर वन क्षेत्राधिकारी केबी वर्मा ने घर वालों से पूछताछ की तो पता चला कि वह गायब है। इसके बाद से विभाग ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी केबी वर्मा ने इसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी मनोज खरे को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed