फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दुर्घटना में दो घायल

दुर्घटना में दो घायल

Thu, 22 Jun 2017 01:47 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में दो घायल

विज्ञापन
कंदवा । बरहनी-रामपुर मार्ग पर महुजी गांव के पास स्थित दूकान के समीप बुधवार की सुबह लगभग 11बजे ट्रैक्टर-ट्राली अचानक सड़क किनारे खेत मे पलट गई। इसमें चालक शमशेर अली (46) निवासी रामपुर और चिरईगांव निवासी डिंपल सिंह (36) गम्भीर रूप से घायल हो गए । शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिरईगांव निवासी डिंपल सिंह अपने ट्रैक्टर चालक रामपुर गांव निवासी शमशेर अली के साथ महुंजी गांव में भानू सिंह के यहां बालू गिराकर वापस अपने गांव चिरईगांव जा रहे थे। ट्रैक्टर जैसे ही बरहनी-रामपुर मार्ग पर महुंजी गांव के बाहर स्थित परचून की दुकान के पास पहुंचा तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। जिससे चालक और मालिक दोनों घायल हो गए। वहीं ट्रैक्टर पर बैठे कई अन्य लोग बाल-बाल बच गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed