फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शव लेकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

शव लेकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

Sat, 16 Feb 2019 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
शव लेकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा
चंदौली। नगर के एक निजी अस्पताल के बाहर शुक्रवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने एक महिला का शव रखकर सड़क का जाम भी करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के पहुंचने और समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हो गया। ग्रामीणों का आरोप रहा कि उक्त अस्पताल के चिकितसक द्वारा पूर्व में मृतका का उपचार किया गया था। लेकिन लापरवाही के चलते महिला की हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला की नसबंदी नगर स्थित अस्पताल में कराया गया था। लेकिन कुछ महिनों बाद महिला गर्भवती हो
गई। इसी बीच जांच के दौरान पता चला कि महिला को एड्स की बीमारी भी हो गई है। उसका उपचार बीएचयू में कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग शव लेकर मुख्यालय पहुंचे और निजी अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने चिकित्सकों की ओर से इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। कहा डाक्टरों की ओर से नसबंदी के आपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई। इससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed