{"_id":"5b54dc324f1c1b41748b6704","slug":"121532288050-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना को समझने और सुलझाने में लगी रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटना को समझने और सुलझाने में लगी रही पुलिस
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़ थाना क्षेत्र के औरवाटाड़ में रविवार की शाम बाइक सवार बाइक एजेंसी संचालक से स्कार्पियों सवार बदमाशों द्वारा लूट की सूचना ने पुलिस परेशान हो गई। सक्रिय हुए चकिया पुलिस ने सूचना पर एक झारखंड नंबर स्कार्पियों और भाजपा का झंडा लग व विधायक लिखी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को पकड़ लिया। इसके बाद गाड़ी में सवार युवक व युवतियों ने लूट के बजाय छेड़खानी पर मारपीट की घटना बताई वहीं कोतवाली पहुंचा एजेंसी संचालक घटना को लूट बताने में जुट रहा। घंटों तक मामला नहीं सुलझने पर देश शाम एडिशनल एसपी नक्सल भी कोतलवाली पहुंच गए और विवाद को समझने में जुटे रहे।
नौगढ़ थाना क्षेत्र के औरवांटाड़ दो पहिया वाहन एजेंसी संचालक बृजेश यादव का आरोप था कि क्षेत्र स्थित पुलिया के पास रविवार की शाम गुजरने के दौरान स्कार्पियों सवार बदमाशों ने उसके पास रखे 22 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद फरार हो गए। बाद में उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना वायरलेस पर घूमते ही सक्रिय हुई चकिया कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के झारखंड नंबर एक स्कार्पियों और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को पकड़ लिया। इसके पुलिस वाहनों में सवार चार लड़के व लड़कियों को पूछताछ के लिए वाहन समेत कोतवाली ले आई। इसमें स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पर विधायक लिखा हुआ था और बीजेपी का झंडा लगा हुआ था। वहीं वाहन के पकड़ने जाने की सूचना पर एजेंसी संचालक भी कोतवाली पहुंचा गया। पकड़े गए युवक युवतियों का आरोप था कि चकिया जाने के लिए रास्ता पूछे जाने पर पर विवाद हुआ था। लूट की घटना से इंकार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े युवक और युवतियां वाराणसी के सामने घाट के रहने वाले हैं। मौके पर एडिशनल एसपी नक्सल वीरेंद्र यादव भी पहुंच गए और देर रात तक पंचायत चलती रही।