{"_id":"5ac1351c4f1c1bd7618b4ef5","slug":"121522611484-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दूकान खोलने को लेकर विरोध जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दूकान खोलने को लेकर विरोध जारी
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। नगर के काली महाल सहजौर रोड पर शराब की दुकान नहीं हटाए जाने पर क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा रविवार को भी फूट पड़ा। विरोध में पुरुष, बच्चे और महिलाएं हाथ में झाड़ू लेकर प्रदर्शन करने लगे और दुकान बंद करने की जिद पर अड़ गए। दुकान से शराब की बोतलें फेंक दी। मौका पाकर कुछ लोग शराब की बोतलें लूटकर फरार हो गए। कड़े विरोध को देखते हुए ठेकेदार दुकान बंद कर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और सीओ सदर ने लोगों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।
बीते वित्तीय वर्ष में ठेके की दुकान काली महल सहजौर रोड पर संचालित थी। नया ठेका मिलने पर ठेकेदार ने वहीं सड़क की दूसरी पटरी पर दुकान खोलना चाहा तो शनिवार को लोगों ने विरोध कर दिया। विरोध को देखते हुए वहां शनिवार की रात करीब तीन सौ मीटर दूर दलित बस्ती के पास ठेकेदार ने शराब की दुकान खोलने की कोशिश की।
इसकी भनक लगते ही रात में ही लोग जुट गए और विरोध शुरू कर दिया। बावजूद इसके रविवार की सुबह एक कमरे में शराब की बोतलें रख दी गई और शराब बिक्री शुरू हो गई। इसके बाद वहां की महिलाओं, बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सड़क पर आ गए। विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शराब की बोतलें निकालकर बाहर फेंक दी। इसी में कुछ लोग मौका पाकर शराब की बोतल लूटकर भाग गए। दूसरी तरफ पूर्व में संचालित दुकान के पास भी महिलाएं विरोध शुरू कर दी। इस तरह एक ही रोड पर दो स्थानों पर प्रदर्शन होने लगा। महिलाओं का कहना है कि मुहल्ले में दुकान के समीप ही स्कूल और मंदिर भी है। शराबियों के उत्पात से पूरे मुहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर दुकान खुलने नहीं दी जाएगी। सूचना पाकर सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, तहसीलदार मुगलसराय हीरालाल, नायब तहसीलदार सुनीता सिंह पहुंच गए। अधिकारियों ने विरोध करने वाले और ठेकेदार दोनों पक्षों से प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में मालती देवी, वंशी देवी, कलावती, मानकी, सुनीता, पार्वती, भागमानी, वैजयंती, जीरा, अमरनाथ तिवारी, राजेश, संतोष, दीपक कुमार, कन्हैयालाल, कृष्ण मुरारी राम, सौरभ, कृष्णा गुप्ता, धनराज चौहान रहे।