{"_id":"5c3f82eebdec22734a6fd5b2","slug":"11547666158-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, गृहस्थी खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारगंज। क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में मंगलवार की रात चूल्हे की चिंगारी से कच्चे घर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में दंपती झुलस गए। परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान राख हो चुका था। ग्रामीणों का कहना था कि हादसे की सूचना देने के बाद फायर विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। गांव निवासी पवन यादव अपनी पत्नी प्रतिभा व छह वर्षीय पुत्र ऋषभ के साथ रात खाना खाकर अपने खपरैल नुमा घर में सोने चले गए। उनके सोने के कुछदेर बाद ही पास की मड़ई में बुझाकर छोड़े गए चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीणों का अनुमान है कि चूल्हा पूरी तरह बुझ नहीं पाया था। देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। आग की आंच से पवन की आंख खुल गई। वह घबराकर जान बचाने के लिए शोर मचाने लगा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पवन, उसकी पत्नी व पुत्र ऋषभ को घर से निकाला और आग बुझाई। आग बुझाने के प्रयास में पवन व उसकी पत्नी आंशिक रूप से झुलस गए। पीड़ित ने बताया कि घर में रखा हुआ लगभग डेढ़ लाख रुपए का आभूषण भी जलकर स्वाहा हो गया है। इसके अलावा 55 हजार नकद सहित अभिलेख, गृहस्थी व कृषि कार्य का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया है। जानकारी होने पर बुधवार की सुबह हल्का लेखपाल पूजा जायसवाल ने मौके पर जांच पड़ताल की। ग्राम प्रधान बब्बन यादव व अन्य ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।