फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   फर्जी डीएल ओर लाइसेंस का भंडाफोड़

फर्जी डीएल ओर लाइसेंस का भंडाफोड़

Wed, 14 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
फर्जी डीएल ओर लाइसेंस का भंडाफोड़
चंदौली। सैय्यदराजा क्षेत्र के नौबतपुर में चल रहे है फर्जी आरटीओ कार्यालय का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान जिले की क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार की देर रात कार्यालय से काफी संख्या में फर्जी डीएल की प्लास्टिक कार्ड, परिवहन विभाग के सारे अभिलेख एवं विभिन्न राज्य के पदाधिकारियों की लगभग 300 से ज्यादा मुहरें बरामद की हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि नौबतपुर में टेंट लगाकर फर्जी कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस आदि तैयार किए जाने का मामला संज्ञान में आया था। जिस पर वन विभाग की टीम को लगाया गया था। टीम के सदस्यों ने साधु वेश में जाकर बिना किसी पहचान पत्र के फर्जी डीएल यहां से बनवाया जिसके बाद छापेमारी की गई। पूछताछ में इनके पास से काफी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस में प्रयोग किए जाने वाले प्लास्टिक, कार्ड चिप सहित परिवहन विभाग के अभिलेख बरामद हुए हैं। विभिन्न राज्यों के एआरटीओ की मुहर व अन्य विभाग के राजपत्रित अधिकारियों की मुहरें भी बरामद की गई हैं। इनके पास तीन कार्ड प्रिंटर, दो कलर पेपर प्रिंटर, 700 प्लास्टिक कार्ड चिप सहित 500 प्लास्टिक कार्ड बिना चिप के बरामद किए गए हैं। इसमें खजुरा दुर्गावती निवासी याकूब अंसारी, सैयदराजा के अखिलेश शर्मा, चंदौली के धीरज सिंह, नारायणपुर निवासी अशोक राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फर्जी आरटीओ कार्यालय के भंडाफोड़ करने में एसपी ने स्वाट टीम प्रभारी तेज बहादुर सिंह, सर्विलांस प्रभारी राकेश कुमार यादव, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक विनय तिवारी के साथ कांस्टेबल अरविंद भारद्वाज, बृजेश कुमार रविंद्र सिंह, अजय कुमार चंद्रदेव व सुरेंद्र यादव को लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed