{"_id":"5b49017f4f1c1b3c748b4737","slug":"111531511167-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पाउडर और नकदी के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पाउडर और नकदी के साथ एक गिरफ्तार
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । राजकीय रेलवे पुलिस ने गुरुवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर के लोकेशन बाक्स के पास से जहर खुरान गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार राजेेश उर्फ करन जायसवाल निवासी जज बाजार, पाइप लाइन के पास बिहिया बाजार भोजपुर बिहार के पास से चेकिंग के दौरान 46 सौ रुपये नकद, तीन मोबाइल सेट और 110 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक लंबे समय से ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पाउडर सूंघाकर उनके सामान लूट रहा था। अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान युवक को गिरफ्तार किया गया।