Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Teenager out to buy firecrackers stabbed to death

Delhi News: पटाखे खरीदने निकले किशोर की चाकू मारकर हत्या

Mon, 09 Nov 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Teenager out to buy firecrackers stabbed to death
मोबाइल वापस नहीं करने के विवाद में की गई वारदात, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


वजीराबाद थाने का घोषित बदमाश है आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे एक परिवार में उस वक्त मातम पसर गया, जब पटाखे खरीदने निकले 16 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात उत्तर दिल्ली के वजीराबाद इलाके की है। मृतक की पहचान देवांश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद आरोपी 25 साल के विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि
मृतक ने आरोपी का मोबाइल ले लिया था, जिसे वापस नहीं करने को लेकर इनके बीच विवाद हो गया था।
जानकारी के मुताबिक, देवांश परिजनों के साथ वजीराबाद इलाके में रहता था। उसके भाई नितिन ने बताया कि शनिवार देर रात परिवार दिवाली की तैयारियों में जुटा था। घर की सफाई और सजावट चल रही थी। इसी दौरान देवांश कुछ पैसे लेकर दोस्तों के साथ पटाखे खरीदने निकला था। परिवार का आरोप है कि घर लौटते समय सुरेंद्र कॉलोनी में कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने पहले उससे पैसे और मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर पीछे से पकड़कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। दोस्तों ने उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस पर चाकू से कई वार किए गए थे।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि शनिवार देर रात अस्पताल से देवांश को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। साथ ही दोस्तों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने वजीराबाद की वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनके बीच मां के मोबाइल फोन को लेकर विवाद था, जिसे कुछ दिन पहले मृतक ने ले लिया था। आरोपी विनोद मृतक से मोबाइल वापस करने के लिए कह रहा था, लेकिन वह वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर बहस के दौरान आरोपी ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और दोस्त थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी विनोद वजीरपुर थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस आरोपी से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed