{"_id":"5c5c2982bdec22736436a946","slug":"101549543810-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप से दूसरी बार भागे चार किशोर, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। चंधासी में प्राइमरी स्कूल के कैंपस में बेसिक शिक्षा की विभाग की ओर से मूक बधिर बच्चों के लिए एक्सलरेटेड लर्निंग आवासीय कैंप चलाया जाता है। कैँप से बच्चों को भागने की यह दूसरी घटना है। तीन साल पहले भी एक बच्चा कैंप से भाग गया था लेकिन तब उसे दूसरे ही दिन ढूंढ लिया गया था। इस बार विभागीय लापरवाही से कैंप से एक साथ चार किशोर भागे हैं। घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। किशोरों के भागने के बाद खोजबीन के दौरान पंडित दीन दयाल जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि चारो मंगलवार की रात 11.03 बजे अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस के एस-1 कोच में सवार होकर कोलकाता की ओर चले गए। वार्डेन संतोष कुमार ने बताया कि स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज से चारो ट्रेन में सवार होते देखे गए हैं। वार्डेन ने बताया कि उनकी फोटो जीआरपी को मुहैया करा दी गई है। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी पहले जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराना चाहे लेकिन कोतवाली मा मामला बताकर उसे टाल दिया गया। बाद में वार्डेन संतोष ने कोतवाली में चारों के भागने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राहुल यादव, अंकज, सुनील और रोहित भागे हैं। जिनकी उम्र 13-14 साल के बीच है। इनकी तलाश की जा रही है ताकि चारों को सुरक्षित कैंप में लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।