फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से लिपिक की मौत

ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से लिपिक की मौत

Mon, 30 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से लिपिक की मौत

विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह साढ़े छह बजे मुगलसराय पटना पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने की हड़बड़ी में गिरकर सिंचाई विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत 40 वर्षीय संजय श्रीवास्तव की मौत हो गई। संजय खगवल स्थित ननिहाल से चावल लेकर पटना जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी शव कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

बिहार कैमूर जिले के हाटा निवासी चिथड़ा श्रीवास्तव का एकलौता पुत्र संजय श्रीवास्तव पटना सिंचाई विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत था। कोतवाली क्षेत्र के खगवल अपने ननिहाल में चाचा के लड़के आलोक के साथ आया था। वह रविवार की सुबह ननिहाल से चावल लेकर पटना जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा। सुबह साढ़े छह बजे मुगलसराय से पटना जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन में सकडीहा रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद वह बोगी में चावल से भरी बोरी चढ़ाने लगा। अपने निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन स्टेशन से खुल गई। इसके चलते वह भी ट्रेन में हड़बड़ी में चढ़ने लगा। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वही नीचे गिर पड़ा। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। जब तक लोग कुछ समक्ष पाते तब तक मौके पर ही उसकी मौत हो गई। । जीआरपी दिलदारनगर चौकी प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed