फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

मकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

Sat, 10 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

विज्ञापन
कमालपुर। क्षेत्र के बसगांवा गांव में गुरुवार की रात्रि में चोरो ने एक घर में नकब लगाकर कीमती जेवर सहित हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद वापस लौट गई।

बसगांवा निवासी अजय गौड़ अपने परिवार के साथ गुरुवार को रिश्तेदारी में गये थे। इधर चोरो ने मौका देख उसके घर में नकब लगाकर कमरे में रखे बाक्स व अटैची उठा ले गए। सुबह खेत में खाली बाक्स और अटैची देख ग्रामीणों ने चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दिया। वहीं चोरों ने इसी गांव के रामलाल मौर्य घर में नकब लगाने का प्रयास किया। लेकिन घर के सदस्यों को चोरी की आहट लगते ही चोर भाग खड़े हुए। भुग्तभोगी अजय ने बताया कि अटैची में रखा उसके पत्नी के सारे गहने व कीमती कपड़े गायब हैं। मौके पर पहुंची धानापुर थाने की पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया भुग्तभोगी से तहरीर लेकर कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शक के आधर पर दो लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed