{"_id":"5a760fb94f1c1b89268b821f","slug":"101517686713-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत प्रोफेसर के घर से चोरों ने लाखों के माल चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत प्रोफेसर के घर से चोरों ने लाखों के माल चुराए
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत महुअर कला गांव में डिग्री कालेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर के बंद घर से चोरों ने नकदी और गहने समेत लाखों रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए। प्रोफेसर अपने परिवार के साथ मुंबई बेटी के यहां गए थे। शुक्रवार की देर शाम वे लौटे तो चोरी का पता चला। सूचना पाकर शनिवार को पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद चोरी की घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यावलय मुगलसराय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. अक्षयर मिश्र पंद्रह अक्तूबर को पत्नी के साथ अपनी पुत्री के यहां मुंबई गए थे। घर में ताला बंद था। चार माह बाद शुक्रवार की देर शाम पत्नी के साथ घर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा देख कर भौचक रह गए। अंदर जाकर देखा तो छह कमरों का ताला टूटा था और सामान बिखरे हुए थे। डॉ. अक्षयवर के अनुसार चोरों ने आलमारी और बक्से का ताला तोड़ कर उसमें से दो लाख रुपये नकद, सोने की चेन, सोने की छह मंगलसूत्र, सोने की चार चूड़ी, आठ सोने की अंगूठी, सोने का एक मांगटीका, सोने की एक नथिया, दो कान का झूमका, सोने की चार बाली, चार सोने का कर्णफूल, चांदी की दस पायल, चांदी के बर्तन, मोबाइल, डीवीडी, चालीस बेसकीमती साड़ी और अन्य आवश्यक कागजात चोरी कर लिया। सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने सौ नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचित किया। शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। वहीं चोरी की बड़ी घटना से इलाके में दहशत है। एक माह के भीतर चोरी की एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी है। बावजूद इसके पुलिस एक भी घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। इस संबंध में सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने कहा कि पुलिस जांच पड़ताल कर कार्रवाई कर रही है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश होगा।