फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पत्थर खनन करने गए वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

पत्थर खनन करने गए वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Thu, 22 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
पत्थर खनन करने गए वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के गनेेशपुर गांव में मंगलवार की शाम गांव की पहाड़ी के पास सड़क के किनारे गांव के ही राजनाथ विश्वकर्मा (60) का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंचे मृतक के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कोतवाली पर हंगामा किया।

गनेशपुर गांव निवासी राजनाथ विश्वकर्मा को मंगलवार की शाम 7 बजे के करीब हाथों में रम्मी, हथौड़ी और छेनी लेकर पास की पहाड़ी में पत्थर तोड़ने के लिए जाते हुए देखा गया। उसके एक घंटे बाद उसका शव पहाड़ी के समीप एक स्कूल के पास सड़क के किनारे पाया गया। शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया तथा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल श्रीप्रकाश गुप्ता और शिकारगंज चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया और रात में ही कोतवाली ले आए। बुधवार की सुबह मृतक का बेटा मनोज परिवार वाले एवं अन्य ग्रामीणो के साथ कोतवाली पहुंचा और पिता की हत्या की आशंका जाहिर की। कोतवाल श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed