फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cracks started appearing in the fields, crops started withering.

Chandauli News: खेतों में पड़ने लगीं दरारें, मुरझाने लगी फसल

Mon, 22 Jul 2024 04:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Cracks started appearing in the fields, crops started withering.
राजदरी। जिले में कम बारिश होने और सिंचाई की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। धान की रोपी गई फसल अभी खड़ी भी नहीं हो पाई है और खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। नहरें सूखी हुई हैं। चंद्रप्रभा बांध में 11 दिन और मूसाखांड में मात्र 25 दिन नहर चलाने के लिए पानी बचा है। जुलाई के तीन सप्ताह बीतने के बाद भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई। पिछले साल 2023 में जुलाई माह में 19 तारीख तक 70 एमएम बारिश रिकार्ड किया गया था,लेकिन इस साल 19 जुलाई तक महज 20 एमएम की बारिश हुई है। यानि गत साल की तुलना में इस साल 50 एमएम कम बारिश हुई है। इससे नदी, तालाब,पोखरों, बांध खाली हैं। इससे धान के खेतों में दरारें पड़ने लगी है और फसल मुरझाने लगी है। किसानों को सूखा पड़ने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed