फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Court is the temple of justice, advocate is its priest: District Judge

न्यायालय न्याय का मंदिर, अधिवक्ता उसके पुजारी : जिला जज

Fri, 24 Jan 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Court is the temple of justice, advocate is its priest: District Judge
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के सभागार में बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र सिंह ने नव निर्वाचित बार अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद एक-एक कर सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली। समारोह में जिला न्यायाधीश रविंद्र सिंह ने कहा कि वादकारियों को त्वरित न्याय सुलभ कराने के लिए बार एवं बेंच में समन्वय स्थापित करें। कहा कि न्यायालय न्याय का मंदिर है, अधिवक्ता उस मंदिर के पुजारी है। यहां न्याय की आस में पीड़ित आता है। विशिष्ट अतिथि डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने फरवरी माह के अंत तक न्यायालय निर्माण के भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न होने का भरोसा दिया। कहा कि अधिवक्ता न्यायालय के मुद्दे पर बेहद सक्रिय व सतर्क हैं। बताया कि रोडवेज निर्माण के लिए जमीन परिवहन विभाग को हैंडओवर हो गई है। समेकित मुख्यालय के निर्माण का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास निर्माण भी प्रगति पर है। कहा कि मुगलसराय तहसील भवन निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है। इस दौरान एसपी आदित्य लांग्हे, बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री झन्मेजय सिंह, सिविल बार अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी, शशिशंकर सिंह, शमशेर सिंह, विद्याचरण सिंह विचार व्यक्त किए। इससे पहले समारोह में मंचासीन पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण भदोही प्रकाश नाथ श्रीवास्तव व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसपी आदित्य लांग्हे को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोहम्मद अकरम, धनंजय सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, हिटलर सिंह, शहाबुद्दीन, शमशुद्दीन, अभिनव आनंद सिंह शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुल्तान अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed