फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Coupling of Brahmaputra

अधिक माल लोड होने से ब्रह्मपुत्र मेल की नहीं जुटी कपलिंग

Fri, 12 Jun 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Coupling of Brahmaputra
पीडीडीयू नगर। डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही अप ब्रह्मपुत्र मेल के एसएलआर बोगी में जरूरत से अधिक माल लोड होने की वजह से स्थानीय स्टेशन पर इंजन से एसएलआर बोगी की कपलिंग नहीं जुड़ सकी। बाद में बोगी में लदे सुपारी को उतारा गया। इसके बाद कपलिंग जुड़ी और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

अप ब्रह्मपुत्र मेल शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। यहां इंजन बदला गया। इसे जोड़ा गया तो एसएलआर बोगी की कपलिंग नीचे होने की वजह से जुड़ नहीं सकी। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सूचना पाकर पार्सल विभाग, आरपेटिव विभाग, कैरेज और सुरक्षा विभाग की टीम पहुंच गई। एसएलआर बोगी में दीमापुर से दिल्ली के लिए सुपारी लोड़ था। पार्सल सुपरवाइजर अशोक कुमार, सीएसजी अशोक अनिल, डिप्टी एसएस कमर्शियल एएन प्रसाद की देख रेख में 38 कुंतल 40 किलो सुपारी उतारी गई। इसके बाद इंजन से बोगी जुड गई और पांच बजकर बीस मिनट पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस अनलोडिंग की वजह से ट्रेन सवा घंटे तक प्लेटफार्म पर खडी रही। सीएसजी अशोक अनिल ने बताया कि माल अधिक लोड करने की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed