{"_id":"68d988cff9a85816d9010818","slug":"couple-injured-after-being-hit-by-car-with-police-sticker-chandauli-news-c-189-1-svns1011-137178-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुलिस का स्टीकर लगी कार की टक्कर से दंपत्ती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुलिस का स्टीकर लगी कार की टक्कर से दंपत्ती घायल
विज्ञापन
क्षेत्र के सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह जेवरियाबाद गांव के पास पुलिस का स्टीकर लगी कार की टक्कर से मां मुंडेश्वरी का दर्शन करने जा रहे दंपत्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बरहनी पीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दंपत्ती ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं कार व क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस रामपुर चौकी लाकर जांच में जुट गई है।
घोसवा गांव निवासी प्रदीप सिंह (37) पत्नी नेहा सिंह (33) के साथ बाइक से बिहार के भभुआ स्थित मां मुंडेश्वरी देवी का दर्शन पूजन करने जा रहे थे। जेवरियाबाद गांव से कुछ पहले स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस का स्टीकर लगी कार ने ट्रक से पास लेने के चक्कर में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कार सवार रामनगर से गाजीपुर जा रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह और रामपुर चौकी प्रभारी रविकांत चौहान ने बताया कि कार और बाइक को चौकी पर लाया गया है। दोनों पक्षों में बात चल रही है। अगर तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।