फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona: Tourist center closed till 2 April

कोरोनाः2 अप्रैल तक पर्यटक केंद्र बंद

Wed, 18 Mar 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Corona: Tourist center closed till 2 April
सचित्र-पीडीडीयू नगर। कोरोना के प्रति सावधानी बरतते हुए जिले के पर्यटक स्थलों को दो अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। पड़ाव स्थित पं दीनदयाल स्मृति उपवन को भी बंद कर दिया गया। दोपहर में दो बजे टिकट घर को बंद कर सूचना चस्पा कर दी गई कि दो अप्रैल तक यहां बंदी रहेगी। इसी तरह की स्थिति राजदरी देवदरी जल प्रपात की भी है।
विज्ञापन

पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन का लोकार्पण 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा के बीच किया था। 13 मार्च को उपवन को आम लोगों के घूमने के लिए खोल दिया गया था। इसके खुलते ही लोगों में इसे घूमने को लेकर उत्साह का संचार हुआ। यहां प्रतिदिन पांच सौ लोग पहुंच कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा, फौव्वारा, औषधि वाटिका, ओपेन थियेटर और दीवारों पर अंकित पंडित जी के विचारों से अवगत हो रहे हैं। मंगलवार को पर्यटक स्थलों को बंद करने का निर्देश मिलते ही दोपहर दो बजे टिकट घर को बंद कर दिया गया है। इससे यहां घूमने आने वालों को वापस लौटना पड़ा। इसी तरह चकिया नौगढ़ मार्ग पर स्थित राजदरी देवदरी जल प्रपात के टिकट घर पर भी दोपहर दो बजे ताला बंद कर दिया गया है। वर्तमान में आफ सीजन में भी प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ पर्यटक यहां पहुंच रहे थे। प्रतिवर्ष यहां से 32 लाख रुपये की आय पर्यटकों से होती है। इसके बंद होने से लोगों में निराशा है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। रेलवे कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह सतर्क है। स्टेशन और ट्रेनों में साफ सफाई के साथ लगातार कर्मचारियों को इससे बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। मंगलवार को डीआरएम पंकज सक्सेना ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्टेशन पर बचाव के उपायों की जांच की और कर्मचारियों के साथ यात्रियों से वार्ता कर वायरस से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में डेढ़ बजे डीआरएम पंकज सक्सेना, लोको मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके मिश्र, सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार, सीनियर डीएन हेडक्वार्टर अशोक कुमार, सीनियर डीईई श्रवण कुमार, सीनियर कमांडेंट आशीष मिश्र सहित अधिकारियों का दल स्टेशन पर पहुंचा। यहां बुकिंग में पहुंच कर डीआरएम ने कर्मचारियों से पूछताछ की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान बुकिंग क्लर्क को मास्क पहनने का निर्देश दिया। पीएचबी हाल में पहुंच कर उन्होंने यात्रियों से वार्ता की और कोरोना के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला, सीएसजी अशोक अनिल सहित अन्य को खान पान स्टालों पर सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। बताया कि वायरस से बचाव के लिए जंक्शन पर पोस्टर लगाए गए हैं। यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। कर्मियों को सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। इसी तरह आरपीएफ डीडीयू पोस्ट के बैनरतले एसआई बाल गंगाधर के नेेतृत्व में आरपीएफ और आरपीएसएफ के जवानों ने सभी प्लेटफार्मों पर और ट्रेनों में घूमकर लोगों को जागरूक किया। बताया कि संक्रमण से डरने नहीं बल्कि बचाव की जरूरत है।

धानापुर। आदित्य वाहिनी के बैनरतले कस्बा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में जगदगुरू शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती (पुरी पीठ) की ओर से विश्वशांति एवं कल्याणार्थ सामूहिक रूद्राभिषेक और हवन-पूजन का कार्यक्रम होगा। इसकी सूचना समिति के प्रमोद पहलवान और प्रभुजी रस्तोगी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed