फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona's first patient found in Chandauli

कोरोना के संक्रमण से बचा यूपी का ये जिला भी आ गया चपेट में, मुंबई से ऑटो से आया व्यक्ति मिला पॉजिटिव

Wed, 13 May 2020 11:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 13 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona's first patient found in Chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक बचे जिले चंदौली में भी बुधवार की देर रात कोरोना मरीज की पुष्टि होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पूरे गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। घरों से निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि  दीनदयाल उपाध्याय तहसील अंतर्गत बबुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मैनुद्दीनपुर में मुंबई से 11 मई को ऑटो रिक्शा से चार लोग आये थे। उनके लौटने के बाद उसी दिन सैंपल लेकर जांच के लिए भेज गया था। जिसमें एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके संपर्क में आये सभी व्यक्तियों की ट्रैकिंग कराई जा रही है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांववासियों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। राशन, दूध, फल, सब्जी, दवाई और जरूरत के सामान घर घर उपलब्ध कराएं जाएगें। पूरे गांव को हॉटस्पॉट घोषित करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। मरीज के संपर्क में आये लोगों की भी ट्रैकिंग कराई जा रही है ताकि चिन्हित कर सभी की जांच कराई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed