फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona in Chandauli one more dead 13 found positive

Corona in Chandauli: एक और संक्रमित की मौत, 13 मिले पाजिटिव

Sat, 17 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Corona in Chandauli one more dead 13 found positive
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना से एक और संक्रमित की मौत हो गई। इस तरह जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई। पिछले चौबीस घंटे में 13 नए संक्रमित मिले, वही 17 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
विज्ञापन

शनिवार को मिली रिपोर्ट में सात महिला और 6 पुरूष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। संक्रमितों में दो स्वास्थ्य कर्मी, एक जनरल स्टोर संचालक, चार गृहणी, एक मजदूर, दो प्राईवेट जॉबकर्मी, दो छात्र, एक ट्रक ड्राईवर है। चहनियां के एक, चंदौली ब्लाक के दो, धानापुर के एक, नियामताबाद के चार, पीडीडीयू नगर के तीन, सकलडीहा के एक और एक शहाबगंज के रहवासी हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोरोना जांच के लिए आज 1206 नमूने संग्रहित किए गए। वहीं शनिवार को 17 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3516 केस हो गई। इसमें एक्टिव केस की संख्या 173 है जबकि 3301 स्वस्थ्य हो चुके हैं। अब तक कुल 42 मृत्यु हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed