{"_id":"6639557f864a8e74660ede44","slug":"contract-workers-hand-broken-after-falling-from-a-pillar-chandauli-news-c-189-1-svns1011-114350-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: खंभे से गिरकर टूटा संविदाकर्मी का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: खंभे से गिरकर टूटा संविदाकर्मी का हाथ
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर की विजयनगर कॉलोनी में रविवार की रात 11 बजे ट्रांसफार्मर पर कार्य करने के दौरान करंट की चपेट में आकर संविदाकर्मी सागर (33) गिर गया। उसका दाहिना हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई। उसकी दोनों कांख झुलस गई। उसे जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बेड न होने पर उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। छह महीने पहले भी खंभे से गिरकर उसका पैर टूट गया था चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या तीन की विजयनगर कॉलोनी में रविवार की रात 11 बजे बिजली की खराबी के बाद संविदाकर्मी मरम्मत करने लगे। मोहल्ले के 100 केवी के ट्रांसफार्मर के दो जंफर उड़ गए थे। दोनों को जोड़ने के बाद कार्य कर रहा संविदाकर्मी सागर करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा। इससे उसका दाहिना हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई। करंट से उसकी दोनों कांख झुलस गई। इस संबंध में फीडर संख्या तीन के जेई रितेश कुमार निषाद ने बताया कि संविदाकर्मी को उचित इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलीनगर नई बस्ती का मूल निवासी सागर विश्वकर्मा का छह महीने पहले आलू मिल के पास खंभे पर कार्य करने के दौरान गिरने से पैर टूटा था। पैर एक महीने पहले ही ठीक हुआ था। सागर की पत्नी किरण और तीन महीने की बेटी बिट्टू है।
घटना की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही बताया जा सकेगा कि कैसे घटी है। - अरविंद कुमार, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड दो, मुगलसराय।
विज्ञापन
घटना की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही बताया जा सकेगा कि कैसे घटी है। - अरविंद कुमार, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड दो, मुगलसराय।