फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Consumers should take advantage of rebate in surcharge of electricity bill

बिजली बिल के सरचार्ज में छूट का लाभ उठाएं उपभोक्ता

Wed, 16 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Consumers should take advantage of rebate in surcharge of electricity bill
पीडीडीयू नगर। कोविड-19 के दौरान लगे लॉकडाउन में समय से बिजली का बिल अदा न कर पाने वाले व्यवसायिक, लघु व मध्यम श्रेणी के उद्यमियों और निजी संस्थान वालों को बकाए पर सरचार्ज नहीं देना पड़ेगा। यह योजना 15 से 31 जनवरी तक ही लागू है।
विज्ञापन

जिले में ऐसे बकाएदारों की कुल संख्या दो हजार 960 है। इनपर लगभग 36.67 करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है जबकि सरचार्ज बढ़कर 13.78 करोड़ रुपये हो गया है। अब शासन की ओर से तय समय सीमा के अंदर बकाए बिल का भुगतान करने पर इन उपभोक्ताओं को सरचार्ज अदा नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना के तहत 30 नवंबर तक के बकाए बिल पर सौ फ़ीसद सरचार्ज की छूट मिलेगी। 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक लागू रहने वाली इस योजना में सरचार्ज पर छूट पाने के लिए पिछले माह तक के बकाए का 30 फ़ीसदी जमा कर पंजीकरण कराना होगा। कोविड के चलते घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण ी सुविधा रहेगी। घरेलू व किसानों के बाद व्यापारियों और उद्यमियों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार से शहरी व ग्रामीण, वाणिज्यिक, निजी संस्थान व श्रेणी सिक्स औद्योगिक के उपभोक्ताओं को उनके बकाए बिल पर शत प्रतिशत सरचार्ज की छूट देने के लिए कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। खास बात यह है कि कोविड-19 में घर बैठे पावर कारपोरेशन की वेबसाइट के जरिए भी पंजीकरण कराया जा सकेगा। पंजीकरण के लिए खाता संख्या फिट करते ही पंजीकरण धनराशि मूल बिल सर चार्ज में छूट व भुगतान आदि का पूरा ब्यौरा सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय अवधि तक उपभोक्ताओं को छूट का लाभ दिया जाएगा। इस समय तक छूट का लाभ न उठाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। प्रवीन कुमार सिंह, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड-2, मुगलसराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed