फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Construction of one lane on the Sikatiya-Ramnagar road is complete, and work has begun on the second lane

Chandauli News: सिकटिया-रामनगर मार्ग पर एक लेन का निर्माण पूरा, दूसरे पर कार्य शुरू

Thu, 25 Dec 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Construction of one lane on the Sikatiya-Ramnagar road is complete, and work has begun on the second lane
पीडीडीयू नगर। सिकटिया गांव से पंचवटी होते हुए रामनगर तक लगभग साढ़े सात किलोमीटर सड़क का 25 वर्षों बाद पुनरुद्धार किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से करीब 20 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी मिलने और धन अवमुक्त होने के बाद बन रही सड़क के एक लेन का निर्माण पूरा करने के बाद दूसरे लेन पर भी निर्माण आरंभ कर दिया गया है। सड़क बन जाने से नगर से रामनगर होते हुए वाराणसी जाने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उनके यात्रा की दूरी घटकर आधे के करीब रह जाएगी। आरसीसी पद्धति से बनाई जा रही सड़क की ऊंचाई भी करीब छह इंच बढ़ाई गई है। इस मार्ग पर वर्ष 2002 में मरम्मत कार्य कराया गया था। इसके बाद एक बार भी मरम्मत न होने से सड़क का हाल बदहाल हो गया था। इस सड़क से राहगीरों को रामनगर व वाराणसी के बीएचयू आदि स्थानों पर जाने में आसानी होगी। इस मार्ग से जहां उनके समय की बचत होगी।
विज्ञापन




डेढ़ मीटर बढ़ाई जा रही सड़क की चौड़ाई


कार्ययोजना के अनुसार सड़क की चौड़ाई चार से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जा रही है। इसके लिए सड़क के आसपास की भूमि भी अधिग्रहित की गई है। जिन लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है, उन्हें सरकार की ओर से तय दर पर मुआवजा प्रदान कर दिया गया है।
विज्ञापन




सिकटिया-रामनगर मार्ग पर एक लेन का निर्माण पूरा कर दूसरे पर कार्य शुरू करा दिया गया है। कार्यदायी संस्था को अगले जनवरी तक सड़क का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed