फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Constable suspended for making false complaint about delay in leave

Chandauli News: छुट्टी मिलने में देरी करने की झूठी शिकायत करने वाला सिपाही निलंबित

Fri, 11 Sep 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Constable suspended for making false complaint about delay in leave
विंध्याचल थाने में तैनात सिपाही मंजय सिंह ने थानाध्यक्ष पर छुट्टी देने में देरी करने का आरोप लगाया था। बताया था कि समय से छुट्टी न मिलने से वह बच्चे का इलाज नहीं करा सका। सिपाही ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और एडीजी से की थी। लेकिन जांच में सिपाही का आरोप झूठ निकला। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाने में तैनात बिहार के आरा निवासी सिपाही मंजय सिंह ने चार सितंबर को पुुलिस अधीक्षक, डीआईजी, एडीजी को फोन कर बताया कि उसे छुट्टी देने में देरी की गई। इसके चलते वह घर पहुंच कर बच्चे का इलाज नहीं करा सका। इस कारण उसके बच्चे की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले की जांच का आदेश दिया। जांच में पता चला कि सिपाही का आरोप गलत है। विंध्याचल थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि सिपाही ने तीन सितंबर को छुट्टी के लिए आवेदन किया था। चार सितंबर से तीन दिन की छुट्टी दी गई थी। चार सितंबर की सुबह छुट्टी पर जाने के बाद दोपहर में अधिकारियों को फोन कर सिपाही ने छुट्टी न मिलने से समय से उपचार न होनेे से बच्चे की मौत का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed