फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Conspiracy to distribute are king

बादशाह कर रहे बांटने की साजिश

Thu, 02 Mar 2017 01:37 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 02 Mar 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to distribute are king
वोट मांगते काबीना मंत्री आजम खां।
सपा के वरिष्ठ नेता व कबीना मंत्री आजम खां ने कहा कि हमारे देश के बादशाह देशवासियों को बांटने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने देश वासियों को ठगा। राष्ट्रपिता के हत्यारे की विचारधारा वाले किसी धर्म के नहीं हैं। प्रदेश में मुसलमानों को सौ टिकट देकर बसपा ने सेक्युलर ताकतों को हराने की साजिश की है। वे दुलहीपुर, धानापुर और शहाबगंज में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

दुलहीपुर में बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में बाबूलाल यादव के पक्ष में वोट मांगने आए आजम खां ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ईद को दीवाली से लड़ा रहे हैं और शमसान और कब्रिस्तान की बात कह रहे हैं। कहा कि जो सात फेरे लेकर पत्नी को छोड़ दे, उसे बहन बेटियों की सुरक्षा के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मूर्तियों और पार्क पर पैसे खर्च करने वाली पार्टी बसपा सेक्यूलर ताकतों को बिखेर रही हैं।  इसी तरह शहाबगंज ब्लाक मुख्यालय के पास सभा में आजम खां ने कहा कि बसपा और भाजपा एक ही थैली  के चट्टे बट्टे हैं। जबकि धानापुर के अमरवीर इंटर कालेज के मैदान पर आजम खां ने कहा कि  धर्म के नाम पर मुल्क को बांटा जा रहा है। पीएम को एक अच्छा आदमी नहीं मिला तो एक गदहे से प्रेरणा ली है। इस दौरान अश्वनी सोनकर, त्रिलोकी पासवान, रामसेवक यादव, शकील अहमद बबलू, मनोज काका, अमित यादव लाला, सर्फराज खां, नियामुल खां, हाजी शहनवाज खां, अतहर अलीआदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed