फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congressmen surrounded the BJP office, clashed with the police, and several workers were detained.

Chandauli News: कांग्रेसजनों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव, पुलिस से हुई नोकझोंक, कई कार्यकर्ता हिरासत में

Fri, 19 Dec 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Congressmen surrounded the BJP office, clashed with the police, and several workers were detained.
मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेती पुलिस। स्रोत:-जागरूक पाठक
यंग इंडिया व नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से कांग्रेस नेताओं में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली और शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण द्विवेदी और शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि माननीय न्यायालय ने अपने फैसले से भाजपा सरकार की नीयत को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को फर्जी मुकदमों में फंसाकर देश की राजनीति को विपक्षविहीन करने का प्रयास किया, लेकिन न्यायालय के निर्णय ने सरकार के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि पिछले एक दशक से केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से गैरकानूनी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यंग इंडिया मामले में ईडी की कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण थी, जिसे माननीय न्यायालय ने अवैध और अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में न तो मनी लॉन्ड्रिंग है, न अपराध से अर्जित आय और न ही किसी संपत्ति का हस्तांतरण हुआ है।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि न्यायालय के आदेश से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस नेतृत्व पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित थे। इस फैसले से भाजपा सरकार की साजिश पूरे देश के सामने उजागर हो गई है। इस दौरान मधु राय, गंगा प्रसाद, तरुण पांडेय, डॉ. रामधार जोसेफ, रजनीकांत पांडेय, सतीश बिंद, रमानंद यादव, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, दयाराम पटेल, अरविंद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed