{"_id":"6a28704a7ebbec27f40f32bc","slug":"congress-launches-signature-campaign-to-save-nicobar-islands-chandauli-news-c-189-1-svns1012-149708-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: निकोबार द्वीप बचाने के लिए कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: निकोबार द्वीप बचाने के लिए कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू
विज्ञापन
ग्रेट निकोबार द्वीप को बचाने के लिए चंदौली में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में जुटे कांग्रेस कार
कांग्रेस ने मंगलवार को ग्रेट निकोबार द्वीप बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। जिला मुख्यालय पर पं. कमलापति त्रिपाठी पार्क में अभियान चलाकर कांग्रेस नेताओं ने आम लोगों से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान केंद्र सरकार पर ग्रेट निकोबार द्वीप को आर्थिक गलियारा बनाने के लिए एक उद्याेगपति को बेचने का आरोप लगाया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप को मोदी सरकार ने एक उद्योगपति को बेच रही है। भारत का ग्रेट निकोबार द्वीप 161 किलोमीटर में फैला हुआ एकदम अछूत द्वीप है। इस पर करोड़ों दुर्लभ पेड़ों को अब काट कर अपना आर्थिक कॉरिडोर बनाएंगे।
वहां के दुर्लभ आदिवासी समुदाय को उजाड़ दिया जाएगा। अंडमान और निकोबार हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप दिल्ली से चार गुना बड़ी जगह है।
विज्ञापन
कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान एक सप्ताह जनपद के सभी ब्लॉक और गांवों में चलाया जाएगा। इस मौके पर बृजेश गुप्ता, मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, राममूरत गुप्ता, मुनीर खान, गंगा प्रसाद, गुलाब राम, परमहंस सिंह राजपूत उपस्थित रहे। संवाद