फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Compost will be made from waste in schools and used in kitchen gardens

चंदौली: विद्यालयों में जैविक कचरे से बनेगी खाद, सब्जियां उगाने में होगा उपयोग

Tue, 13 Oct 2026 02:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 02:21 AM IST
सार

विद्यालयों में जैविक कचरे से खाद तैयार करने के लिए गड्ढे बनवाए जाएंगे। गीले और सूखे कचरे को अलग रखा जाएगा और तैयार खाद का उपयोग किचन गार्डन में सब्जियां व पौधे उगाने के लिए होगा।

विज्ञापन
Compost will be made from waste in schools and used in kitchen gardens
हिसार। गीले कचरे से जैविक खाद तैयार करते नगर निगम कर्मचारी।

विस्तार

विद्यालयों में जैविक कचरे के उचित निस्तारण और अपशिष्ट पृथक्करण को बढ़ावा देने के लिए खाद के गड्ढों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें पत्तियों, घास और भोजन के बचे हुए हिस्सों जैसे जैविक कचरे से खाद तैयार की जाएगी। इस खाद का इस्तेमाल विद्यालयों के किचन गार्डन में सब्जियां और पौधे उगाने के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


गीले और सूखे कचरे को अलग रखने पर जोर
विद्यालयों से निकलने वाले कचरे को उपयोगी बनाने के लिए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा। जैविक कचरे को खाद के गड्ढों में डालकर खाद तैयार की जाएगी। इससे कचरे का बेहतर निस्तारण होगा और विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


बच्चों में विकसित होगी पर्यावरण संरक्षण की समझ
बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि खाद के गड्ढों के निर्माण से विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के सदुपयोग की आदत विकसित होगी। तैयार जैविक खाद से विद्यालयों के किचन गार्डन में सब्जियां और पौधे उगाए जाएंगे। इससे बच्चों को जैविक खाद के महत्व और कचरे के सही उपयोग की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed