फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Complete the work of Goods Shed on time- DRM

गुड्स शेड का काम समय से पूरा करें- डीआरएम

Wed, 29 Sep 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Complete the work of Goods Shed on time- DRM
पीडीडीयू मंडल के दुर्गावती स्टेशन पर निरीक्षण करते डीआरएम राजेश कुमार पांडेय। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने बुधवार को पीडीडीयू जंक्शन से गया तक विशेष ट्रेन से विंडो ट्रोलिंग की। इस दौरान दुर्गावती में बन रहे गुड्स शेड को देखा और कार्य समय से गुुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने यात्री सुविधाओं को भी बढ़ाने का निर्देेश दिया।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन से दोपहर बाद डीआरएम विशेष ट्रेन पर सवार हुए और विंडो ट्रोलिंग के माध्यम से पुल, सिंग्नल, स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। रास्ते में दुर्गावती में उतर कर स्टेशन पर विकसित किए जा रहे गुड्स शेड पर विभिन्न सुविधाओं सहित लोडिंग/अनलोडिंग के लिए वाहनों के आवागमन में सुविधा के लिए वहां बनाए जा रहे वार्फ की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया गया। इसके बाद गया जंक्शन पर पहुंच कर क्षमता विकास के लिए उसके यार्ड में %बी% केबिन के पास स्टेबलिंग लाइन की स्थिति व कार्यप्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भी कार्य को समय से पूरा करने को कहा। गया से पीडीडीयू वापसी के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने इस्माइलपुर स्टेशन के गुड्स शेड पर भी वार्फ संबंधी कार्य का जायजा लिया। वहीं स्टेशन पर प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुआयना किया।डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर उतरकर वहां प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया आदि में यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। डेहरी ऑन सोन स्टेशन के पास स्थित सैंड साइडिंग पर भी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed