फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Complete the incomplete project by expediting the work

कार्य में तेजी लाकर पूरी करें अधूरी परियोजनाएं

Fri, 11 Dec 2020 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Complete the incomplete project by expediting the work
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में चल रही परियोजनाओं को तेजी से पूरा करें, ताकि यात्री सुविधाएं और बेहतर हो सकें। डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को पीडीडीयू जंक्शन से मानपुर तक स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन, रेलवे ट्रैक, छोटे बड़े पुलों की स्थिति को देखा। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने भभुआ रोड, अनुग्रह नारायण रोड, इस्माइलपुर, मानपुर आदि स्टेशनों पर उतर कर यात्री सुविधाओं के लिए कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीआरएम ने मानपुर में हो रहे कार्यों को देखा। इसके पूर्व उन्होंने रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि के लिए गया जंक्शन यार्ड में बी केबिन में इलेक्ट्रो मैकेनिकल इंटरलॉकिग के स्थान पर आधुनिक पैनल इंटरलॉकिग की स्थापना के लिए किए जा रहे कार्यों को देखा। सोननगर सहित सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं सहित वहां साफ-सफाई व रख-रखाव आदि को देखा। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समय सेे कार्य पूरा करने का निर्देेश दिया। निरीक्षण के दौरान वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) एचसी यादव, वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता बीके यादव, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा, उपमुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता/वर्क्स मनीष कुमार, वरीय मंडल अभियंता-द्वितीय अभिषेक साव रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। यात्रा के दौरान महिला यात्री भयभीत न हों, उनकी सहायता के लिए मेरी सहेली हर पल तैयार है। यह संदेश बृहस्पतिवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर मेरी सहेली टीम के सदस्यों ने महिला यात्रियों को दिया। रेलवे सुरक्षा बल मेरी सहेली टीम ने प्लेटफार्म पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को मेरी सहेली के बारे बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेनों में महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अकेली यात्रा कर रही महिलाओं का मोबाइल नंबर लिया। वहीं निशुल्क हेल्पलाइन नंर 182 के बारे में बताया। एनाउंस कर बताया कि ट्रेनों में अकेली सफर करने वाली महिलाओं की सहायता के लिए मेरी सहेली तैनात है। ट्रेनों में गश्त कर महिला यात्रियों से उनका मोबाइल नंबर, पता पूछा जाता है। यदि महिला यात्रियों को किसी तरह की शिकायत हो तो वे बता सकती हैं। इसके पूर्व टीम ने महिलाओं के बीच निशुल्क नंबर और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में जानकारी दी। आरपीएफ की उपनिरीक्षक अर्चना कुमारी मीणा व सरिता गुर्जर ने बताया महिलाओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जंक्शन पर मेरी सहेली अभियान चलाया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया जा रहा ताकि अनहोनी पर वे इन नंबरों पर सूचना दे सकें।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed